-
☰
No image found.
बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: इंटर विद्यालय नारदीगंज में बुधवार से 12वीं की परीक्षा शुरू हुई, जो आगामी 4 जुलाई तक चलेगी। कला, वाणिज्य और कृषि संकाय की परीक्षाएं 8 जुलाई तक होंगी। यह परीक्षा प्रभारी प्राचार्य कृष्णकांत इचा गुट्टू
विस्तार
बिहार: इंटर विद्यालय नारदीगंज में बुधवार से 12वीं की परीक्षा शुरू हुई, जो आगामी 4 जुलाई तक चलेगी। कला, वाणिज्य और कृषि संकाय की परीक्षाएं 8 जुलाई तक होंगी। यह परीक्षा प्रभारी प्राचार्य कृष्णकांत इचा गुट्टू की देखरेख में कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहले दिन प्रथम पाली में रसायन शास्त्र, दर्शन शास्त्र और अकाउंट्स तथा द्वितीय पाली में भौतिकी व राजनीति शास्त्र की परीक्षाएं हुईं। छात्राओं नेहा, अनुष्का, सुहानी आदि ने बताया कि प्रश्न काफी सरल थे। सभी का हल कर दिए हैं परीक्षा संचालन में शिक्षक धनंजय, प्रशांत, कंचन लता, समीर, तहसिम, रूपेश और विनोद कुमार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही प्रखंड के अन्य विद्यालयों में भी 9वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित
हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
