Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा डाक बंगला में मंत्री संतोष कुमार सुमन का भव्य स्वागत, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 19/05/2026 04:32:58 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/05/2026 04:32:58 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा डाक बंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री सह नवादा जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन का हिसुआ 20 सूत्री सदस्य सह भाजपा जिला कार्यक्रम समिति सदस्य पवन कुमार गुप्ता द्वारा गुलदस्ता भें

विस्तार

बिहार: नवादा डाक बंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री सह नवादा जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन का हिसुआ 20 सूत्री सदस्य सह भाजपा जिला कार्यक्रम समिति सदस्य पवन कुमार गुप्ता द्वारा गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा भी की गई। पवन कुमार गुप्ता ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था, पेयजल संकट, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, किसानों की समस्याएं तथा विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं मिलने के कारण खेती प्रभावित हो रही है। 

 जिस पर शीघ्र पहल की आवश्यकता है। मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास और किसानों की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान जिले के एनडीए समर्थित विभिन्न दलों के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह राजनीतिक एवं सामाजिक सौहार्द से भरा रहा।