-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: NH-53 की सर्विस रोड पर हुआ अतिक्रमण, हादसे का बढ़ा खतरा
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: महासमुंद दीपावली के त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इसी बीच महासमुंद के पटेवा बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे-53 की सर्विस रोड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: महासमुंद दीपावली के त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इसी बीच महासमुंद के पटेवा बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे-53 की सर्विस रोड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है। सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए पंडाल, दुकानों और बेतरतीब पार्किंग के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति ऐसी है कि कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, दुकानदारों ने सर्विस रोड पर लोहे के मोटे खंभे और पाइप लगाकर बड़े-बड़े पंडाल खड़े कर दिए हैं। इससे सड़क का काफी हिस्सा बाधित हो गया है और राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए रास्ता संकरा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए सर्विस रोड पर लगे पंडाल और अतिक्रमण हटाए थे। लेकिन आरोप है कि अगले ही दिन दीपावली की सुबह उसी स्थान पर दोबारा लोहे के खंभे लगाकर पंडाल खड़े कर दिए गए। इससे प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। त्योहार के चलते पटेवा बस स्टैंड के आसपास बाजार में भारी भीड़ जमा हो रही है। वहीं, ग्राहकों की बाइक और कारें सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी की जा रही हैं। सर्विस रोड पर जगह कम होने के कारण छोटे वाहन और ऑटो मुख्य हाईवे की ओर जाने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि यह स्थान एक व्यस्त और तीखे मोड़ के पास है। हाईवे से तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों को अचानक सामने आने वाली भीड़ और खड़े वाहनों के कारण परेशानी हो सकती है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। दीपावली के इस व्यस्त बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारू किया जाना चाहिए, ताकि त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अब सवाल यह है कि जब NHAI की टीम पहले ही अतिक्रमण हटा चुकी है, तो दोबारा सड़क पर कब्जा कैसे हो गया? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? जरूरत है कि संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
मध्य प्रदेश: पेट्रोल पंप से कमल चौक तक लगा बड़ा जाम, प्रशासन की अनदेखी से लोग हुए परेशान
उत्तर प्रदेश: दिवाली की रात अस्पताल और बुक डिपो में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
उत्तर प्रदेश: चाचा की प्रताड़ना से परेशान युवती की हुई मौत, पुलिस पर लापरवाही का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: पटाखा बाजारों की बड़ी रौनक, 10 हजार की पटाखा चटाई बनी आकर्षण का केंद्र
