-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: महासमुंद: स्वामी आत्मानंद स्कूल पटेवा का परीक्षा परिणाम घोषित, कई कक्षाओं में 100% रिजल्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले के सेजेस पटेवा में अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 9, 11 के परीक्षा परिणाम तथा हिंदी माध्यम के कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के परीक्षा परिणाम 2026 को विद्यालय में प्रातः घोषित कर दिए गए।
विस्तार
छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले के सेजेस पटेवा में अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 9, 11 के परीक्षा परिणाम तथा हिंदी माध्यम के कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के परीक्षा परिणाम 2026 को विद्यालय में प्रातः घोषित कर दिए गए। परीक्षा परिणाम जानने भारी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित पालकों , शिक्षको विद्यार्थियों की उपस्थिति में सेवा निवृत्त उपरांत पुनर्नियुक्त पर कार्यरत प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान सेजेस पटेवा में अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से कक्षा 11 तक व हिंदी माध्यम के कक्षा 9 एवं कक्षा 11 तक के परीक्षा परिणाम घोषित किये। अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 100% रहा कक्षा 9 का परीक्षा 85.41%परिणाम 11 का परीक्षा परिणाम 95.65% रहा। इसी तरह हिन्दी माध्यम में कक्षा 9 का परीक्षा परिणाम 71.23% ,11 का परीक्षा परिणाम 88.63% रहा। बोर्ड परीक्षा परिणाम अंग्रेजी माध्यम कक्षा 10 का 70.83% तथा 12 का 100% रहा। बोर्ड परीक्षा हिंदी माध्यम 12 का 78.49% तथा 10 का 60.46% रहा।सेवा निवृत्त प्राचार्य श्री ने समस्त सफल विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से बधाई दी तथा और अगले सत्भीर में इससे बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पूरक या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को निराश न हों कर असफलता को चुनौती मानते हुए आने वाले परीक्षा में जी जान लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।श्री प्रधान ने समझाया कि सभी बच्चे प्रतिभा की दृष्टि से समान होते हैं केवल अंतर अनुशासित और योजना बना कर अध्ययन करने की होती है। उन्होंने पालको से परीक्षा में असफल बच्चों को मानसिक सम्बल देने का आह्वान किया। अंत में प्रभारी प्राचार्य श्री अरूण कुमार बैनर्जी ने परीक्षाफल निर्माण करने वाली परीक्षा समिति,कक्षा शिक्षको,तथा उपस्थित समस्त पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आने वाले वर्षो में विद्यालय की प्रगति में निरंतर सहयोग की अपील की। विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिकअंक प्राप्त कर्ता विद्यार्थियों में अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 1 तन्वी साहू 98.37%,कक्षा 2 से जया साहू 94.66,कक्षा 3 से यशस्वी ध्रुव 85.78%,कक्षा 4 से लिसिका साहू 97.7%,कक्षा 5 से पियूष कुमार यादव 97.2 97.5,कक्षा 6 से माहिरा शेख 90.44%,कक्षा 7 से ट्विंकल साहू 81%,कक्षा 8 से नेहा निराला 88.02%,कक्षा 9 से सुना डड़सेना 81.67%, कक्षा 10 से तान्या देवांगन 92%,11 से डोमेश्वरी पटेल 82.76%, कक्षा 12 से गुंजा पटेल 87.4% रहा। हिन्दी माध्यम से कक्षा 9 में हिमांशु सिन्हा 89.83%,कक्षा 10 अर्चना कुर्रे 89.8%,11 भाविका गोस्वामी 79.33%,कक्षा 12 Tripti साहू 92.8% रहे।
उत्तर प्रदेश: विद्यालय परिवहन सुरक्षा पर कड़ा रुख, 15 मई तक मानक पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: डॉ. लईक अहमद प्रकरण ने पकड़ा तूल, मंडल स्तर पर जांच हुई तेज
हरियाणा: संस्कार पाठशाला को लेकर अफवाहों पर समिति का स्पष्टीकरण, शिक्षा कार्य जारी रखने की अपील
उत्तर प्रदेश: किसानों के लिए ऐप आधारित खाद वितरण व्यवस्था शुरू, SMS से मिलेगी जानकारी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के सख्त निर्देश, CM हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करें अधिकारी
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना कार्य तेज, वार्ड 6 में 210 मकानों में से 160 का सर्वे पूरा
