Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 01/07/2026 06:04:20 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/07/2026 06:04:20 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला महेंद्रगढ़ द्वारा यदुवंशी बी.एड. कॉलेज, नारनौल से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया तथा माननीय शिक्षा मंत्री,

विस्तार

हरियाणा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला महेंद्रगढ़ द्वारा यदुवंशी बी.एड. कॉलेज, नारनौल से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया तथा माननीय शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिला संयोजक कमल रोहिल्ला ने बताया कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुई, जिसमें कॉलेज प्रशासन पर विद्यार्थियों से कथित रूप से प्रैक्टिकल एवं परीक्षा में नकल करवाने के नाम पर औसतन ₹3000 की मांग किए जाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए। साथ ही कुछ विद्यार्थियों द्वारा आर्थिक दबाव एवं प्रताड़ना संबंधी शिकायतों की जानकारी भी संगठन को प्राप्त हुई। इन आरोपों को गंभीर मानते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित में तत्काल संज्ञान लिया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों, शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करता रहा है तथा छात्र हित के प्रत्येक विषय पर सक्रिय रूप से आवाज उठाता रहेगा। इसी विषय को लेकर संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर पहुंचे, लेकिन संगठन के अनुसार विरोध प्रदर्शन की पूर्व सूचना मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने लगभग एक से डेढ़ घंटे तक प्रशासन से वार्ता एवं ज्ञापन स्वीकार करने का प्रयास किया, किंतु कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर शांतिपूर्ण आक्रोश प्रदर्शन किया तथा छात्र हित में अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

तत्पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नारनौल स्थित जिला सचिवालय परिसर पहुंचे तथा जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा गया। संगठन के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर ज्ञापन को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन में संगठन की प्रमुख मांगें निम्न हैं वायरल वीडियो एवं उससे जुड़े आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय विभागीय जांच करवाई जाए। यदि जांच में संबंधित प्राचार्य की संलिप्तता या जिम्मेदारी सिद्ध होती है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर नियमानुसार निष्कासित किया जाए। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से कॉलेज की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जाए। जिला संयोजक ने कहा कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षा व्यवस्था पर विद्यार्थियों का विश्वास प्रभावित होगा तथा शिक्षा के व्यापारीकरण को बढ़ावा मिलेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हितों से जुड़े किसी भी विषय पर परिषद पूरी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। इस प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक कमल रोहिल्ला, सचिन , सुभाष शर्मा ,स्नेह , मनजीत,मोनू भूपेंद्र  ,, खुशी, कल्पना, मोनिका, पारुल, कुमकुम, मीनू, अनिकेत, ललित, प्रवीण, आशीष, कार्तिक, प्रिया, साक्षी, नैन्सी, वसुंधरा, ज्योति , प्रिया, पायल अन्नू मुस्कान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।