-
☰
No image found.
हरियाणा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हारट्रोन स्किल सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: महेंद्रगढ़ के सतनाली मोड़ स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: महेंद्रगढ़ के सतनाली मोड़ स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सवेरा स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से जीआर इंस्टिट्यूट के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से प्रशिक्षित करुणा सैनी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता,संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ शरीर और मन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने,पौष्टिक आहार लेने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। इस अवसर पर एचडीएफसी के रिलेशनशिप मैनेजर दीपक यादव,मंजू, मुस्कान और रविदत, लोकेश सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सवेरा स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष डॉ.मनोज गौतम ने करुणा सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। फोटो कैप्शन- करुणा सैनी और स्मृति चिन्ह भेंट करते डॉ मनोज गौतम।
उत्तर प्रदेश: UPPCS-2024 में निखिलेंद्र सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक, बने ट्रेज़री ऑफिसर
मध्य प्रदेश: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
हरियाणा: 9 अप्रैल को रोजगार मेला किया गया आयोजित , युवाओं को नौकरी का मौका
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
