-
☰
No image found.
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: डा भीमराव अम्बेडकर स्मारक समिति रजि महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में डा भीमराव अम्बेडकर भवन महेंद्रगढ़ में 14/4/26 को भारत रत्न, नारी जाति के मुक्तिदाता, भारत के प्रथम कानुन मंत्री बौद्धिसत्व, बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती, व समता, समानता शिक्षा के जनक, महात्मा ज्योतिबा फूले की 200 वी सर्वण जयन्ती 14/4/26 को दोपहर 1.30 बजे डा भीमराव अम्बेडकर भवन महेंद्रगढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी।
विस्तार
हरियाणा: डा भीमराव अम्बेडकर स्मारक समिति रजि महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में डा भीमराव अम्बेडकर भवन महेंद्रगढ़ में 14/4/26 को भारत रत्न, नारी जाति के मुक्तिदाता, भारत के प्रथम कानुन मंत्री बौद्धिसत्व, बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती, व समता, समानता शिक्षा के जनक, महात्मा ज्योतिबा फूले की 200 वी सर्वण जयन्ती 14/4/26 को दोपहर 1.30 बजे डा भीमराव अम्बेडकर भवन महेंद्रगढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रधान उपासिका,अमन देवी जोरासिया नहीं बताया कि इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि माननीय *राव नरवीर सिंह वन मंत्री हरियाणा सरकार होंगे। अध्यक्षता माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह सांसद भिवानी महेंद्रगढ़ होंगे। विशिष्ट अतिथि माननीय कंवर सिंह यादव विधायक महेंद्रगढ़ व माननीय प्रोफेसर रामबिलास शर्मा पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, माननीय सत्यप्रकाश जरावता पूर्व विधायक पटौदी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा होंगे। तथा समाज के प्रबुद्ध एवं शिक्षाविद एवं अधिकारी गण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।जोरासीया ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए संगठित ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए डॉक्टर अंबेडकर भवन महेंद्रगढ़ में पांच मंजिला इमारत बनेगी, जिसमें 5.50 करोड़ रुपए लागत आएगी। इस डॉ अंबेडकर छात्रावास की आधारशिला रखने के लिए सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया है, इस छात्रावास में लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर भी होंगे, तथा 35 कमरे,किचन,लेटबाथ, लिफ्ट एवं एसी रूम आधुनिक सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे समाज के सर्वांगीण उत्थान में योगदान स्थापित हो सके,डा भीमराव अंबेडकर भवन में छात्रावास बनने से छात्रों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी,बोर्ड की किसी भी परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित भी किया जायेगा,डा अम्बेडकर भवन में मार्कशीट की प्रतिलिपि 11/4/26 तक जमा करवा सकते हैं। आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों से शहर व गांव गांव जाकर धन एकत्रित किया जाएगा, नव नियुक्त कार्यकारिणी संगठित एवं जोश के साथ कार्य कर रही है, नवनियुक्त कार्यकारणी बनने से समाज में उत्साह का माहौल है, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है जो गांव और शहर में प्रचार प्रसार करेगी, तथा जयंती को भव्य बनाने के लिए गांवों में नुक्कड़ सभा भी करेगी। इन टीमों द्वारा बाबा साहेब एवं तथागत बुद्ध एवं महात्मा ज्योतिबा फुले समाज में जन्मे सभी महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार करेगी।ताकी समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भावनाएं बंन्दुत्व की भावना पैदा हो सके। समस्त समाज से अपील है कि इस जयंती समारोह में सभी आंगुतकों के लिए जलपान खानपान की व्यवस्था रहेगी,ज्यादा से ज्यादा उपासक उपासिकाए बच्चे शामिल होकर जयन्ती समारोह की शोभा बढ़ाएं।
हरियाणा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हारट्रोन स्किल सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: UPPCS-2024 में निखिलेंद्र सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक, बने ट्रेज़री ऑफिसर
मध्य प्रदेश: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
हरियाणा: 9 अप्रैल को रोजगार मेला किया गया आयोजित , युवाओं को नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
