-
☰
झारखंड: मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पुलिस पर युवक की सार्वजनिक पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखंड: झारखंड मां छिन्नमस्तिका मंदिर में कथित रूप से पुलिस की मारपीट का मामला सामने आया है।
विस्तार
झारखंड: झारखंड मां छिन्नमस्तिका मंदिर में कथित रूप से पुलिस की मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों ने एक युवक की उसकी मां और पत्नी के सामने जमकर पिटाई कर दी। घटना रामगढ़ जिला के राजरप्पा थाना क्षेत्र में स्थित मंदिर परिसर की बताई जा रही है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर युवक से कोई गलती थी तो पुलिस को कानूनी प्रक्रिया अपनानी चाहिए थी, न कि इस तरह सार्वजनिक रूप से मारपीट करनी चाहिए थी। फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई या बयान आया है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की मांग उठने लगी है।