Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: 15 मई से लापता युवक की तलाश जारी, परिवार ने लोगों से मांगी मदद

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Prashant Kumar , झारखण्ड  Edited By: Kunal, Date: 19/05/2026 03:38:56 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by.: Prashant Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/05/2026 03:38:56 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: क्षेत्र के जादे पूर्वा निवासी सतेंद्र सिंह चौहान उर्फ गोलू चौहान बीते 15 मई 2026 की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार गोलू सुबह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

विस्तार

झारखण्ड: क्षेत्र के जादे पूर्वा निवासी सतेंद्र सिंह चौहान उर्फ गोलू चौहान बीते 15 मई 2026 की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार गोलू सुबह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार और रिश्तेदार लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
लापता युवक के परिवार ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को सतेंद्र सिंह चौहान उर्फ गोलू चौहान के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत परिवार को सूचित करें। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार लगातार लोगों से सहयोग की गुहार लगा रहा है। स्थानीय लोगों से भी युवक की तलाश में सहयोग करने और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।