-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अथर्व गोयल ने कक्षा 5 बोर्ड परीक्षा में 81% अंक हासिल कर किया कमाल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अथर्व गोयल पुत्र रूबी गोयल एवं सुनील कुमार गोयल निवासी मामा का बाजार ग्वलियर ने कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 81% अंक प्राप्त किए हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: अथर्व गोयल पुत्र रूबी गोयल एवं सुनील कुमार गोयल निवासी मामा का बाजार ग्वलियर ने कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 81% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय बी एल बी पब्लिक स्कूल समाधियां कालोनी ग्वालियर का नाम भी गौरवान्वित किया है। अथर्व शुरू से ही एक मेहनती और अनुशासित छात्र रहे हैं। अपनी लगन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय के शिक्षकों में भी हर्ष का माहौल है, जिन्होंने अथर्व की मेहनत और समर्पण की सराहना की। परिवारजनों ने अथर्व की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि अथर्व भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। अथर्व गोयल को इस शानदार सफलता के लिए ढेरों बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की शुभकामनाएं देने वालो में राधा कृष्ण गुप्ता अधिमान्य पत्रकार, सुनीता गुप्ता एल आई सी अभिकर्ता,रघुनंदन गुप्ता जी आई सी अभिकर्ता, ज्योति गुप्ता, कौशल किशोर गुप्ता पत्रकार, मंजू गुप्ता, देवेश कुमार गुप्ता अभिकर्ता एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, पूनम गांगिल, सुधीर कुमार गांगिल अभिकर्ता नेशनल इंश्योरेंस कंपनी माधव गांगिल ,,अष्टी गोयल,महावीर जैन अध्यक्ष व्यापार संघ पोरसा, राजपाल सिंह तोमर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा, रामकुमार गुप्ता पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा पोरसा,रामवीर सिंह तोमर अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष पोरसा, सुनील सखवार जगदीशगढ़, प्रशांत विजयवर्गीय डेवलपमेंट ऑफिसर एल आई सी गोहद, आदि ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।
अथर्व की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी है कि यदि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
उत्तर प्रदेश: 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या
गुजरात: 1360 टन वज़न वाला बुलेट ट्रेन गर्डर सिर्फ 3.5 घंटे में सफलतापूर्वक हुआ स्थापित
उत्तर प्रदेश: पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए चार बदमाश , दो घायल, चोरी का सामान बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम अविनाश सिंह का औचक निरीक्षण, सरकारी कार्यालय में लापरवाही पर फटकार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ जाने वाली छह गुमशुदा लड़कियां बस्ती से सुरक्षित की गई बरामद
मध्य प्रदेश: मेहुल जैन सीएसएस परीक्षा में टॉप 50 में हुए शामिल, बने सेक्शन ऑफिसर
