-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्र में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंता, गौवंश के इलाज और वैक्सीनेशन की मांग
- Photo by : SOCIAL ME
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत भगुआ-रामपुरा खुर्द में श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मप्र और सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य लगातार बेसहारा, बेजुबान गौ वंश का इलाज़ करते हैं तो
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत भगुआ-रामपुरा खुर्द में श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मप्र और सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य लगातार बेसहारा, बेजुबान गौ वंश का इलाज़ करते हैं तो कभी दाना पानी अभियान के तहत पक्षियों के लिए खाने पीने व्यवस्था करते हैं लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर गौ शाला की व्यवस्था न होने के कारण आए दिन गौ वंश सड़कों पर घूमते रहते हैं इसके अलावा गंदा पानी पिने, कीटनाशक युक्त चारा खाना खाने की वजह से गौ वंश की हालत गंभीर होती जा रही है और इसके साथ साथ लंपी वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा। जिससे समिति के लोगों को काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिसका मुख्य कारण है कि पशु औषधालय भगुआपुरा में पदस्थ शिवकुमार दुबे हमेशा अनुपस्थित रहते हैं और कॉल लगाने पर कोई न कोई बहाना बना देते हैं। समिति के सदस्यों का कहना है कि अगर समय पर लंबी वायरस का वैक्सीनेशन प्रारंभ नहीं हुआ तो दिन बाद दिन मृत गोवंश की संख्या में लगातार वृद्धि दिखाई देगी जिसकी वजह से गांव में प्रदूषण युक्त वातावरण बन जाएगा जिसकी वजह से जन धन की हानि भी हो सकती है।
