Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 27/08/2026 04:28:33 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 27/08/2026 04:28:33 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राणापुर बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राणापुर में धरना प्रदर्शन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राणापुर में धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहरी ने महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती कीमतों का असर समाज के हर वर्ग पर पड़ रहा है। किसानों के लिए खेती में इस्तेमाल होने वाली खाद और यूरिया की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। वहीं, घरेलू जरूरतों के सामान और खाद्यान्न की कीमतों में वृद्धि से महिलाओं और परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने कहा कि शक्कर, खाद्य तेल और घी जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी, सरपंच, पंच, तड़वी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुरेश समीर ने किया। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
 


Featured News