-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले में नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला बीती रात कमती के पास ट्रक की टक्कर से हुई ग्रामीण युवक की मौत के बाद परिवार के सदस्यों ने सड़क पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया और वाहन को जल्द पड़कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले में नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला बीती रात कमती के पास ट्रक की टक्कर से हुई ग्रामीण युवक की मौत के बाद परिवार के सदस्यों ने सड़क पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया और वाहन को जल्द पड़कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। जानकारी अनुसार बताया गया है कि मृतक ग्राम खुर्सीपार का निवासी शिवकुमार जाटव था जो रविवार की शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था।
तेज रफ्तार वाहन से टक्कर इसी दौरान कामती तिराहा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे ग्रामीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा उसे अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा जांच करते हुए मृत घोषित किया परिवार की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही की वहीं, आज परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने जबलपुर - भोपाल मार्ग पर मृतक का शव रखकर जमकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।
