Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया भूमिपूजन, बोले- शहीदों के त्याग और शौर्य से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 01:16:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 01:16:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोकर रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

विस्तार

मध्य प्रदेश:  शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोकर रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। युवा पीढ़ी को उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता और शहीदों का योगदान राष्ट्र की चेतना में हमेशा जीवित रहता है। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गुरुवार को बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ शहीद की स्मृति में बनने वाले पार्क एवं स्टेडियम का भूमिपूजन किया। अतिथियों ने पौधरोपण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बालाघाट से आए पुलिस अधिकारियों ने मंत्री सहित अन्य अतिथियों को नक्सल मुक्त स्मृति चिह्न भी भेंट किए।

मंत्री पटेल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा में वीर जवानों का योगदान अतुलनीय है। शहीद आशीष शर्मा का अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनकी स्मृति में बनने वाला पार्क और स्टेडियम केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से परिचित कराने का माध्यम होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि 19 नवंबर को बोहानी ग्राम पंचायत का गौरव दिवस शहीद आशीष शर्मा के नाम पर मनाया जाए। साथ ही बताया कि मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन की ओर से शहीद की प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा, जिसका अनावरण 19 नवंबर 2027 को किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से शहीद के जन्मदिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आह्वान किया।

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि शहीद आशीष शर्मा ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिससे बोहानी गांव और जिले का गौरव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप पार्क एवं स्टेडियम निर्माण का भूमिपूजन किया गया है और आगामी वर्ष में इनका लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, सरपंच देवेंद्र शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News