Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर गहरे गड्ढों का जाल, रोज खराब हो रहे टमटम और दोपहिया वाहन; हादसे का बढ़ा खतरा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/09/2026 03:19:52 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/09/2026 03:19:52 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर छात्रावास के सामने गहरे-गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बने हुए हैं। आए दिन टमटम और छोटी गाड़ियां गड्ढों में फंसकर खराब हो जाती हैं, वहीं मोटरसाइकिलें

विस्तार

मध्य प्रदेश: जोटई रोड पर छात्रावास के सामने गहरे-गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बने हुए हैं। आए दिन टमटम और छोटी गाड़ियां गड्ढों में फंसकर खराब हो जाती हैं, वहीं मोटरसाइकिलें भी हो रही है खराब स्थानीय नागरिकों का कहना है कि छात्रावास के पास सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि यहां से वाहन निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। बारिश या पानी भरने की स्थिति में गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग और शासन की ओर से अभी तक इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उत्तर प्रदेश से जुड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क जोटई रोड आगे उसेदघाट तक जाती है। नागरिकों के अनुसार, उसेदघाट के पुल का निर्माण पूरा होने के बाद यह मार्ग उत्तर प्रदेश से सीधे जुड़ जाएगा। ऐसे में आने वाले समय में इस सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बेहतर सड़क और हाईवे स्तर की सुविधाओं के साथ विकसित किया जाना चाहिए।


स्थानीय लोगों ने मांग की है कि छात्रावास के सामने तत्काल गड्ढों में भराव कराकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए  आसिफ खान पठान ने उठाई सड़क मरम्मत की मांग
आसिफ खान पठान ने कहा कि जोटई रोड पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पुरानी बाईपास की स्थिति भी खराब है और वहां भी बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शासन और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द गड्ढों का भराव कराकर सड़क की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। व्यापार संघ ने भी जताई नाराजगी महावीर जैन, अध्यक्ष व्यापार संघ, ने शासन से मांग करते हुए कहा कि सड़क के गड्ढों का शीघ्र भराव कराया जाए और मार्ग पर पक्की एवं सुरक्षित सड़क बनाई जाए। खराब सड़क के कारण व्यापारियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस ने भी सरकार पर साधा निशाना अरविंद हिंडोलिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पोरसा, ने कहा कि भाजपा शासनकाल में जनता की मूलभूत समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन लोग परेशान हो रहे हैं। शासन को तत्काल संज्ञान लेकर जोटई रोड की मरम्मत करानी चाहिए,,,

साइकिल से गिरकर घायल हो चुके हैं सुनील सखवार जगदीशगढ़ निवासी सुनील सखवार ने बताया कि वे इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। कई बार खराब सड़क के कारण उनकी साइकिल गिर चुकी है और उन्हें चोट भी लगी है। उन्होंने कहा कि जब एक आम राहगीर को इस सड़क पर इतनी परेशानी हो रही है तो रोजाना गुजरने वाले अन्य यात्रियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने शासन से जल्द से जल्द गड्ढों का भराव कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग छात्रावास के पास तत्काल गड्ढों का भराव कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए तथा जोटई रोड और पुरानी बाईपास की स्थायी रूप से मरम्मत कराई जाए।