Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: गौ सम्मान आह्वान अभियान को श्री परशुराम सेना ने दिया समर्थन, 4 दिसंबर को भोपाल जाने का लिया संकल्प

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 05:10:42 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 05:10:42 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश गाडरवारा।गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे देशव्यापी 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' को श्री परशुराम सेना मध्य प्रदेश का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। विगत दिवस श्री दादा धाम साईंखेड़ा में गौ

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश गाडरवारा।गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे देशव्यापी 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' को श्री परशुराम सेना मध्य प्रदेश का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। विगत दिवस श्री दादा धाम साईंखेड़ा में गौ भक्त अनुराग भार्गव व समस्त गौ भक्तों द्वारा एक भव्य गौ संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, शहर के गणमान्य नागरिक , समाजसेवी, नर्मदांचल क्षेत्र के संत-महात्मा उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्री परशुराम सेना मप्र के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश बसेड़िया ने अभियान के प्रणेता श्री श्री सनातनी बाबा जी महाराज राजस्थान को अपना आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा। तथा प्रतिभावान दिव्यांगो के साथ मोनिया दिवारी नृत्य के संयोजक डॉ उमेश वैध को भी शाल श्री फल भेंटकर नागरिक अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश बसेड़िया ने कहा कि गौ रक्षा और गौ सम्मान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि श्री परशुराम सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहेगा। संगोष्ठी में उपस्थित श्री श्री सनातनी बाबा जी महाराज ने परशुराम सेना के इस कदम की सराहना की और समाज के अन्य संगठनों से भी गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने गौ संरक्षण हेतु 4 दिसम्बर को भोपाल  जाने का संकल्प लिया उल्लेखनीय है श्री बसेड़िया सदैव ही गौ माता के संरक्षण व संवर्द्धन एवं दुर्घटना ग्रस्त गौ माताओं के लिए  आवाज उठाते रहते है तथा ग्रीष्म काल मे गौ माताओ हेतु  शहर के विभिन्न स्थानों पर जल पात्रों  टँकीयो की व्यवस्था भी करते है। 
 


Featured News