-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु एसपी दतिया ने की जनसुनवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यकाल जनसुनवाई की गई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से आज दिनांक 19.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में जनसुनवाई आयोजित की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा कार्यकाल जनसुनवाई की गई पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से आज दिनांक 19.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके उचित वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे सहित जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। दतिया पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
मध्य प्रदेश: ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की हुई मौत, पुलिस विभाग में शोक
उत्तर प्रदेश: फरार आरोपी धुरहू धरिकार के खिलाफ अदालत सख्त, 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा
राजस्थान: बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने हेतु शिक्षार्थी रवाना
बिहार: कौआकोल में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
