-
☰
No image found.
महाराष्ट्र: लावण्या ने 71.80% अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार का मान
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रा लावण्या संतोष सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है।
विस्तार
महाराष्ट्र: हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रा लावण्या संतोष सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। लावण्या ने कुल 500 अंकों में से 359 अंक हासिल करते हुए 71.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राप्त जानकारी के अनुसार लावण्या ने अंग्रेजी में 79 अंक, मराठी में 77 अंक, हिंदी में 81 अंक, गणित में 44 अंक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 56 अंक तथा सामाजिक विज्ञान में 66 अंक प्राप्त किए। उनके इस संतुलित प्रदर्शन की विद्यालय परिवार और परिजनों द्वारा सराहना की जा रही है। लावण्या की सफलता पर उसकी माँ रानी ने बताया कि लावण्या शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और नियमित मेहनत के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। लावण्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। क्षेत्र के लोगों ने भी छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद में विवाहिता की हुई मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश: प्रॉपर्टी विवाद बना मौत की वजह, तालाब किनारे मिला बच्चे का शव
उत्तर प्रदेश: नियमों की धज्जियां उड़ाती दिखी गाड़ियां, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
राजस्थान: तस्करों की मदद से बना करोड़पति हेड कांस्टेबल, संपत्ति की जांच शुरू
उत्तर प्रदेश: चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध हथियारों समेत हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड: मेला अस्पताल हरिद्वार में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल किया गया आयोजित
