Contact for Advertisement 9650503773


Misbehavior with BLO and PGT: SIR प्रक्रिया के दौरान BLO और PGT के साथ की बदसलूकी, नामजद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Photo by : NCR SAMACHAR

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 17/07/2026 04:18:34 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 17/07/2026 04:18:34 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के चांदनी महल में SIR प्रक्रिया के दौरान BLO और PGT शिक्षक से बदसलूकी व ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के चांदनी महल में SIR प्रक्रिया के दौरान BLO और PGT शिक्षक से बदसलूकी व ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकरी के मुताबिक सेंट्रल जिला के चांदनी महल स्थित फाटक तेलियान इलाके में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के प्रोसीजर के दौरान कुछ लोगों ने 5 जुलाई को स्पेशल एजुकेशन टीचर और बूथ लेवल ऑफिसर के साथ बदसूलकी की और उन्हें ड्यूटी के वकत रोका गया। 

आरोपियों की पहचान 

बताया जा रहा है की पुलिस को 15 जुलाई को इस मामले को लेकर शिकायत मिली, जिसके बाद FIR दर्ज कर नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान 44 वर्षीय मोहम्मद सबरीन, 58  वर्षीय अतीक उर रहमान, 50 वर्षीय मोहम्मद आसिफ और 44 वर्षीय मोहम्मद आफताब के रूप में हुई है। गिरफ्तार हुए चारों आरोपी तुर्कमान गेट इलाके के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता का आरोप ने आरोप लगते हुए कहा हैं की वह अपनी सरकारी ड्यूटी कर रही थी, तभी एक व्यक्ति ने BLO रजिस्टर उनकी गोद में रख दिया और उनके विरोध करने  के बावजूद भी उस पर साइन कर दिया।

कुछ अन्य लोगों ने की बदसलूकी 

स्पेशल एजुकेशन टीचर ने आरोप लगते हुए बताया की मौके पर मौजूद लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें SIR फॉर्म लेने से इनकार किया। साथ उन्हें अपमानित  किया और उन्हें ऑन ड्यूटी रोका गया। DCP का कहना हैं की उन्हें इस मामले की शिकायत 15 जुलाई को मिली थी। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने पहले ओल्ड दिल्ली के एडीएम से इस मामले को लेकर संपर्क किया था, जिसके बाद एडीएम पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत शिकायतकर्ता से संपर्क किया, जिसमें उन्होंने बताया की शिकायत करने में उन्हें देरी इसलिए हुई, क्योंकि वह अपने सीनियर से सलाह ले रही थीं।