-
☰
No image found.
Molestation Case: सगाई के बाद युवती का किया अपहरण, तीन दिन तक दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के लगे आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बूंदी जिले से एक बेहद ही गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक पर सगाई हो चुकी युवती का अपहरण कर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
विस्तार
राजस्थान: बूंदी जिले से एक बेहद ही गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक पर सगाई हो चुकी युवती का अपहरण कर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कैसे किया अपहरण जानकारी के अनुसार पीड़िता रोज की तरह अपने कोचिंग सेंटर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में कथित रूप से अगवा कर लिया। बताया जा रहा है की आरोपी को जब यह पता चला की युवती की सगाई हो चुकी है, तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखा, जहां उसके साथ दुष्कर्म और मानसिक रूप से परेशान किया गया। इस दौरान आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए और उसे धमकी देने लगा की अगर उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। लगातार धमकियों और डर के माहौल में पीड़िता को मानसिक रूप से परेशान किया गया। भागकर बचाई पीड़िता ने जान बतया जा रहा हैं की किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर पीड़िता अपने घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने न्याय की उम्मीद में पुलिस का रुख किया, लेकिन आरोप है कि शुरुआत में महिला थाने में उन्हें समझौते का दबाव झेलना पड़ा। परिवार का कहना है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय मामले को शांत करने की कोशिश की। इस रवैये से आहत परिवार न्याय की मांग पर अड़ा रहा। वहीं आरोपी की ओर से सगाई वाले परिवार को भी धमकियां दिए जाने की बात सामने आई है, जिसमें वह युवती से शादी करने की जिद कर रहा है। इससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। पुलिस की कार्रवाई जानकारी के अनुसार मामला मीडिया में आने और दबाव बढ़ने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल केस दर्ज किया गया। इसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर धाराओं में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई हैं। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
