Contact for Advertisement 9650503773


Murder Crime News: 12वीं के छात्र की चाकू मारकर की हत्या, प्रेम संबंध बना खूनी संघर्ष की वजह

- Photo by : NCR SAMACHAR

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 13/07/2026 02:51:29 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 13/07/2026 02:51:29 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आ रही हैं, जहाँ बदरपुर इलाके में 17 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आ रही हैं, जहाँ बदरपुर इलाके में 17 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र यश की चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी गई। शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है की वारदात को अंजाम देने की वजह  प्रेम संबंध को लेकर चला आ रहा विवाद था। 

बातचीत के बहाने बुलाया था छात्र को 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यश का इलाके की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर युवती के परिवार में नाराजगी थी। आरोप है की युवती के भाई ने विवाद सुलझाने और बातचीत करने के बहाने यश को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद रविवार की शाम को यश अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते खुनी खेल में बदल गई।  

सीने और पेट पर किए गए कई वार

शुरुआती जांच में सामने आया हैं की विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने धारदार चाकू निकाल लिया और यश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सीने और पेट पर कई बार चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल यश को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इकलौते बेटे की मौत से बिखरा परिवार

जानकारी के अनुसार मृतक यश के पिता जगमोहन सिंह ने बताया की उनका बेटा परिवार का इकलौता पुत्र था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। रविवार शाम वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ समय बाद परिवार को अस्पताल से फोन आया, जिसके बाद वे तुरंत वहां पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बेटे की मौत की दुखद सूचना मिली, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिसने भी उनके बेटे की जान ली है, उसे कानून के अनुसार ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके। परिवार का कहना है कि उन्हें केवल न्याय चाहिए और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

पुलिस की करवाई 

बताया जा रहा हैं की वारदात की सूचना मिलते ही बदरपुर थाना पुलिस और स्थानीय बीट स्टाफ मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने साबुत जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ली। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान बताए गए अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है की मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।