-
☰
No image found.
Murder In Land Dispute: जमीन के झगड़े ने ली पिता की जान, छोटे बेटे पर हत्या करने का लगा आरोप
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
राजस्थान: बाड़मेर में जमीनी विवाद के चलते छोटे बेटे पर अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगा है।
विस्तार
राजस्थान: बाड़मेर में जमीनी विवाद के चलते छोटे बेटे पर अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सोभाला गांव में जमीनी विवाद के चलते की गई हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है की छोटे बेटे ने अपने साले और अन्य लोगों के साथ मिलकर पिता पर लाठी-डंडों, हॉकी और बैट से हमला कर दिया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने लगाए आरोप बताया जा रहा हैं की मृतक रावताराम के परिजनों ने आरोप लगाए हैं की जमीनी विवाद को लेकर उनके छोटे बेटे रेखाराम ने अपने साले दिलीप, खेराजराम और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। इसी दौरान रावताराम के पिता भरमालराम के साथ भी मारपीट की गई है, जिसके बाद रावताराम गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के बड़े बेटे ने रोते हुए लगाए आरोप जानकारी के मुताबिक बड़े बेटे ने रोते हुए बताया की उसके छोटे भाई ने अपने साले और अन्य लोगून के साथ मिलकर उसके पिता की पिट-पिटकर हत्या कर दी। साथ ही उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की हैं। घटना के बाद आईसीयू के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करी हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। पुलिस की कार्रवाई जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही हैं। मामले में 2-3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनास्थल से साबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
