Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: 5 साल बाद भी अधूरा पुल, पहुंच मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , ओडिशा  Edited By: Kunal, Date: 07/05/2026 01:52:48 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Laxminarayan Pathi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/05/2026 01:52:48 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: देश की विकास के लिए सडक संचार एक अहम हिस्सा होते हुए सालों से पुल निर्माण होकर भी ना होने का वरावर - ऐसा एक दृश्य पुरी जिला डेलांग व्लक  सिंहव्रह्मपुर ग्रामपंचायत अंतर्गत मलिगांव में देखने को मिला है ।

विस्तार

ओडिशा: देश की विकास के लिए सडक संचार एक अहम हिस्सा होते हुए सालों से पुल निर्माण होकर भी ना होने का वरावर - ऐसा एक दृश्य पुरी जिला डेलांग व्लक  सिंहव्रह्मपुर ग्रामपंचायत अंतर्गत मलिगांव में देखने को मिला है । गांव को आने-जाने की मार्ग पर एक नाले के उपर    पुल की निर्माण कार्य करीब पांच साल से संपन्न हुआ है । परंतु एक व्यक्ति के विरोध हेतु ठिकादार ने पहुंच मार्ग वनाया नहीं । इस वीच वाढ आने से पुल की दोनो किनारे हिस्से धो गये । पहले से गांव की लोग जिस परेशानी का सामना करते थे अभी भी कायम है । 

वरसात के दिन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है । कीचड की वजह फिसलने का डर लगा रहता है । कभी कभार दुर्घटना भी होता है । राज्य में सरकार वदलने के साथ सांसद विधायक भी वदल गये हैं । परंतु  मलिगांव लोगों के परेशानी में कोई बदलाव नहीं हुआ । सवाल यह है कि पहुंच मार्ग पर मांग के अनुसार किसीका जमीन होते हुए वहांपर पुल निर्माण की कार्य आदेश कैसे दिया गया । कार्य आदेश देने से पहले समस्या का समाधान तो करना था । पुल निर्माण में इस नुकसान के लिए चाहे सरकार और प्रशासन को कोई परेशानी नहीं असल में परेशानी से जूझते हैं ग्रामवासी ।  मौसम की वरसात आने से पहले इसका हल हेतु सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाने के लिए गांव की लोगों ने मांग उठाए हैं ।