-
☰
No image found.
राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: भाई -बहिन के अटूट प्रेम के पावन त्यौहार भाईदूज पर एक बहिन अपने भाई के माथे पर तिलक के लिए ससुराल से निकली थी ज़ब वह पीहर पहुँची थी गांव मे मातम पसरा था और भाई के अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही थी।
विस्तार
राजस्थान: भाई -बहिन के अटूट प्रेम के पावन त्यौहार भाईदूज पर एक बहिन अपने भाई के माथे पर तिलक के लिए ससुराल से निकली थी ज़ब वह पीहर पहुँची थी गांव मे मातम पसरा था और भाई के अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही थी। के अलवर जिले की यह एक ऐसी मार्मिक घटना है जिसे सुनकर पत्थर दिल भी रो पड़े। थानागाजी उपखण्ड मुख्यालय से 15 km दूर बसे आगर गांव की यह दास्तां बड़ी मार्मिक है। आगर गांव निवासी पवन ज्योतिषी (23) पुत्र ताराचंद ज्योतिषी की बड़ी बहिन भाई दूज पर ससुराल से पीहर के लिए अपने भाई के तिलक करने निकली थी पर ज़ब वह घर पहुँची तो पवन के अंतिम संस्कार की तैयारियाँ हो रही थी | गोवर्धन की देर रात शाहपुरा मे हुए सड़क हादसे मे पवन की मौत हो गयी। बेबस पिता की मदद को आगे आये गांव के युवा, आमजन से सहयोग की अपील। आशा की किरण बने भामाशाह दुःख की घड़ी मे बेबस लाचार गरीब परिवार के लिए अब भामाशाह ही आशा की किरण बने हैं। आगर निवासी राजेश सैनी ने भविष्य मे पवन की बहिन की शादी मे किराने का सामान,बाबूलाल हलावाई ने हलवाई का कार्य फ्री करने, श्री श्याम मिष्ठान भंडार के यादराम मीणा ने डिस्पोजल सामग्री देने की घोषणा की है वहीं राजावत ईमित्र के उदयसिंह ने पवन के परिवार का ईमित्र से संबंधित कार्य आजीवन फ्री रखने और माँ भवानी मोबाइल ने मोबाइल संबंधित कार्य नि:शुल्क करने का ऐलान किया है। वहीं कई दानदाताओं ने आर्थिक मदद की है, युवाओ द्वारा सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर गरीब परिवार के दुःख की घड़ी मे आमजन से मदद की अपील की जा रही है |
चिनाई का कार्य कर परिवार का पेट पालने वाल पवन के पिता ताराचंद पिछले कुछ वर्षो से अधिकांशत : बीमार ही रहते हैं, जिसके चलते परिवार की जिम्मेदारी पवन पर थी, पवन उनके परिवार मे अकेला कमाने वाला था |अधिकांशत: बीमार रहने वाले पवन के माता - पिता को अपने जीवन की चिंता सताती रहती है ऐसे मे उनकी चाहत थी कि वो उनकी एक अविवाहित बेटी का कन्यादान स्वयं के हाथों से कर दें ऐसे उन्होंने अपनी 18 वर्षीय बेटी का रिश्ता फाईनल किया था और फ़रवरी मे शादी का मुहूर्त भी निकलवाया था जिसके चलते रूपये कमाने के लिए पवन दिन - रात मेहनत कर रहा था | इसी दौरान 10 नवम्बर की देर रात सड़क हादसे मे पवन की मौत हो गयी। बीमारी की चिंता मे रहने वाले पवन के माता - पिता को काल के बुरे पहिये ने बेबस - लाचार कर दिया | पवन के परिवार मे पवन के माता - पिता और छोटे भाई - बहिन के सामने दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा | परिवार मे अकेले कमाने वाले पवन की दर्दनाक मौत से असहाय और बेबस, लाचार हुए पवन के बीमार माता -पिता के गांव के कुछ युवा आगे आये हैं और वे आमजन से इस गरीब परिवार की मदद की अपील कर रहे हैं |
NCR समाचार युवाओं की इस सकारात्मक पहल की प्रशंसा करता है एंव थानागाजी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नेताओं से अपील है कि वे भी इस तरह की अच्छी पहल का समर्थन कर गरीब परिवार के लिए मददगार बनें।
