Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vishal Pareta , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 26/09/2026 03:31:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vishal Pareta ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 26/09/2026 03:31:42 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कोटा शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कोटा शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकली गणेश विसर्जन यात्राएं किशोर सागर तालाब पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच प्रतिमाओं को विदाई दी गई। रामपुरा क्षेत्र से निकली विसर्जन यात्रा में रामपुरा के राजा और नगर सेठ समेत कई प्रमुख गणेश प्रतिमाएं शामिल रहीं। यात्रा में ढोल-नगाड़ों, आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई और पूरा माहौल ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजता रहा।

किशोर सागर तालाब पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा में हिस्सा लिया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की। रामपुरा के राजा और नगर सेठ सहित विभिन्न गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा को देखने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान कोटा में उत्सव, भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।