Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: उदयपुर के सेक्टर 14 में गोकुलेश्वर महादेव व चिंतामणि हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न—भक्ति व उत्साह का माहौल

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manohar Singh Rathore , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 04/05/2026 11:24:01 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manohar Singh Rathore ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/05/2026 11:24:01 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सेक्टर 14,मेलडी माता मंदिर के पास गोकुलेश्वर महादेव एवं चिंतामणि हनुमान जी की मूर्ति का  प्राण-प्रतिष्ठा एवं मंदिर प्रवेश समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य

विस्तार

राजस्थान: सेक्टर 14,मेलडी माता मंदिर के पास गोकुलेश्वर महादेव एवं चिंतामणि हनुमान जी की मूर्ति का  प्राण-प्रतिष्ठा एवं मंदिर प्रवेश समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य  अतिथि मेलडी माता के महंत परम आदरणीय श्रीमान वीरमदेव जी,क्षेत्र की पूर्व पार्षद श्रीमती इंद्रा मेनारिया,समाज सेवी अधिवक्ता आदरणीय श्रीमान अमृत लाल जी  मेनारिया, एवं  बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालुओं ने  भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी सहभागिता निभाई। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं पूजन के साथ मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा।
समारोह के दौरान विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में विधि-विधान पूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। 

जिसके उपरांत पूर्ण आहुति एवं महा आरती ओर महाप्रसाद का आयोजन भक्ति भाव पूर्ण  आहुति के साथ सम्पन्न हुआ।मंदिर के द्वार सदा भक्तों के लिए खोल दिए गए। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता, एकता एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को और सुदृढ़ किया। महाराणा प्रताप कॉलोनी विकास समिति सेक्टर 13 उदयपुर के महामंत्री मनोहर सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्त आयोजन समिति के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह  राठौड़, पुरान सिंह राठौड़,संजय सुथार, दिलीप पोखरना,लक्ष्मण सिंह राठौड़, राज कुमार पोखरना,दिलीप सोनी आदि एवं सहयोगी गण  एवं कॉलोनी के सभी श्रद्धालुओ का सहयोग रहा ।इन सभी भक्तो को बधाई एवं आभार  । यह मंदिर भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए आस्था, शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

उत्तर प्रदेश: गौ हत्या के विरोध में शिवसेना की आक्रोश रैली, थाने पर किया गया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल


Featured News