Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कोटपूतली में ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारम्भ, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 19/05/2026 01:37:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pramod Kumar Bansal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/05/2026 01:37:38 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: निकटवर्ती ग्राम पवाना अहीर के सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों द्वारा 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारम्भ किया गया।  प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव

विस्तार

राजस्थान: निकटवर्ती ग्राम पवाना अहीर के सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों द्वारा 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारम्भ किया गया।  प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव ने बताया कि शिविर प्रभारी व्याख्याता सुमन चौहान के नेतृत्व में विद्यालय कैम्पस में विद्यार्थियों द्वारा पेड़-पौधौं व पक्षियों के परिंडो में पानी डालकर दाना पानी की व्यवस्था की गई। प्रभारी व्याख्याता सुमन चौहान व शारीरिक शिक्षक शिवपाल यादव ने बच्चों को प्रेरित करते हुये कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिये, बल्कि समाज व पर्यावरण के प्रति भी 

जिम्मेदारी निभाने की भावना बालक-बालिकाओं में विकसित होनी चाहिये। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुये पर्यावरण व सामाजिक दायित्व को समझने का प्रयास किया। 17 से 31 मई तक 15 दिवसीय शिविर के लिये प्राचार्य भागीरथ सिंह मीणा व विद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक चेतना और जिम्मेदार नागरिक की भावना का विकास होता है जिससे वे एक सभ्य सुसंस्कृत और अनुशासित नागरिक के रूप में अपनी पहचान बना सकें।