-
☰
No image found.
Robbery Incident Executed: डिलीवरी बॉय से ₹94 हजार के 4 लैपटॉप की करी ठगी, व्हाट्सऐप पर दिया था ऑर्डर
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर में ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो शातिर ठगों ने एक डिलीवरी बॉय को काफी चालाकी से अपने झांसे में लेकर उससे करीब ₹94 हजार कीमत के चार रिफर्बिश्ड लैपटॉप लेकर फरार हो गए।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर में ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो शातिर ठगों ने एक डिलीवरी बॉय को काफी चालाकी से अपने झांसे में लेकर उससे करीब ₹94 हजार कीमत के चार रिफर्बिश्ड लैपटॉप लेकर फरार हो गए। व्हाट्सऐप पर मिला था चार लैपटॉप का ऑर्डर पुलिस प्रशासन के अनुसार सरिता विहार के रहने वाले 27 वर्षीय प्रदीप कुमार ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं, जो रिफर्बिश्ड लैपटॉप की बिक्री करती है। बताया जा रहा यहीं की 5 जुलाई को कंपनी के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चार लैपटॉप खरीदने का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत ₹94 हजार तय हुई, जिसमें दो डेल और दो लेनोवो कंपनी के लैपटॉप शामिल थे। शुरुआती जांच में सामने आया हैं की 8 जुलाई की शाम को प्रदीप लैपटॉप लेकर काली बाड़ी मार्ग पहुंचा था, जिसके बाद ग्राहक ने फोन कर के उसे RML अस्पताल के गेट नंबर-6 के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर एक युवक उन्हें अस्पताल में स्थित स्टाफ कैंटीन के सामने ले गया, जहां उसका दूसरा साथी पहले से ही मौजूद था। दोनों ने ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए लैपटॉपदिखने को कहा था। पैसे दिलाने के बहाने रची गई पूरी साजिश जानकारी के मुताबिक दूसरे आरोपी ने लैपटॉप की जांच शुरू कर दी हैं, जबकि पहले आरोपी ने प्रदीप से कहा की भुगतान पास की दुकान से लेना है। उसने प्रदीप को अपनी नीले रंग की स्कूटी पर बैठा लिया। आरोपियों ने स्कूटी की आगे की नंबर प्लेट लाल रंग के कपड़े से ढक रखी थी, ताकि उसकी पहचान न हो सके। कुछ दूरी तक जाने के बाद आरोपी ने प्रदीप से कहा की आगे ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग चल रही है, इसलिए वह यहीं उतर जाएगा। उसने भरोसा दिलाया की थोड़ी दूर आगे जाकर वह फिर से उन्हें साथ ले लेगा, लेकिन जैसे ही प्रदीप स्कूटी से उतरा आरोपी तेज रफ्तार से वहां से भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच हुई तेज बताया जा रहा हैं की घटना का एहसास होने पर प्रदीप तुरंत ऑटो से वापस अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां दूसरा आरोपी भी चारों लैपटॉप के साथ गायब था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच से यह आशंका जताई जा रही है की आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम देने का प्लान पहले से ही बना रखा था। पुलिस का कहना है की जल्द ही दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Harassment Case: पति से अलग करने की रची साजिश, 5 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को सौंपने का लगा आरोप
Murder In Land Dispute: जमीन के झगड़े ने ली पिता की जान, छोटे बेटे पर हत्या करने का लगा आरोप
Murder Crime News: कलियुगी बेटे का खूनी खेल, कहासुनी के बाद मां की चाकू से करी हत्या
