-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: निचलौल में 164 मुकदमों में बरामद 1840 लीटर अवैध शराब हुई नष्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत महराजगंज पुलिस ने निचलौल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत महराजगंज पुलिस ने निचलौल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश के बाद 164 मुकदमों से संबंधित मामलों में बरामद 1840 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। पुलिस के मुताबिक, निचलौल थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में यह शराब बरामद की गई थी। इसमें देशी शराब, नेपाली शराब और कच्ची शराब शामिल थी। संबंधित मामलों में बरामद शराब को नियमानुसार सुरक्षित रखा गया था। न्यायालय के आदेश के बाद अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे नष्ट कराया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन के तहत की गई है। अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ विभिन्न मामलों में जब्त की गई सामग्री के नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया भी की जा रही है। महराजगंज पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब से जुड़े मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
पंजाब: लुधियाना फोकल पॉइंट में ट्रक-एक्टिवा की टक्कर, युवक की मौत
उत्तर प्रदेश: रोजगार मेले में 517 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 190 का प्रारंभिक चयन
उत्तर प्रदेश: मगहर पहुंचे डीएम, कबीर की समाधि पर की पूजा-अर्चना और मजार पर चढ़ाई चादर
राजस्थान: कायड़ चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक
उत्तर प्रदेश: नौतनवा के कजरी गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर हुई छापेमारी, एक क्विंटल लहन हुई नष्ट
