Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल, लाखों के आभूषण और अवैध हथियार बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 19/08/2026 01:32:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj kumar(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 19/08/2026 01:32:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में नगीना देहात थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में नगीना देहात थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम टांडा मयदास क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार तीन संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को ग्राम मनसा निवासी शकीला पत्नी मेहबूब उर्फ भूरे ने थाना नगीना देहात में तहरीर दी थी। महिला ने बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके पुत्र फहीम को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। तहरीर के आधार पर थाना नगीना देहात में मुकदमा अपराध संख्या 190/26 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में 18 अगस्त को नगीना देहात पुलिस ग्राम टांडा मयदास क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, बाइक गिरने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दानिश पुत्र मोहम्मद उमर के बाएं पैर और नौशाद पुत्र मोहम्मद इरशाद के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों आरोपी घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी समशाद पुत्र मोहम्मद इरशाद निवासी ग्राम खारी, थाना हलदौर, जनपद बिजनौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 9,700 रुपये नकद और करीब छह लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर बरामद सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की अन्य घटनाओं में भी इनकी भूमिका रही है या नहीं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सचिन मलिक, प्रभारी निरीक्षक थाना नगीना सतेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु, उपनिरीक्षक नितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल 585 राजकुमार, हेड कांस्टेबल सलीम जावेद और कांस्टेबल 1926 राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


 


Featured News