Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गेहूं बेचकर पैदल घर लौट रहे 63 वर्षीय किसान को ट्रक ने मारी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,मिथुन कठेरिया  Published by: , उत्तर प्रदेश,मिथुन कठेरिया  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 12:28:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश,मिथुन कठेरिया
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 12:28:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कन्नौज विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 63 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कन्नौज विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 63 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान गेहूं बेचकर पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मटेहना निवासी किसान दीवान खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह गेहूं बेचने के लिए मिघौली गए थे। गेहूं बेचने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

वहीं, किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News