-
☰
उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आध्यात्मिक साधना यात्रा के पूर्ण होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गया है। इस अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए गुरुदेव कमलेश डी. पटेल दाजी के पावन मार्गदर्शन में 12 फरवरी से 2 मार्च तक पाँच सत्रों में बसंत
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आध्यात्मिक साधना यात्रा के पूर्ण होने के ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गया है। इस अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए गुरुदेव कमलेश डी. पटेल दाजी के पावन मार्गदर्शन में 12 फरवरी से 2 मार्च तक पाँच सत्रों में बसंत उत्सव का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया जाएगा। आश्रम समारोह समिति के मुख्य पदाधिकारी माधव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन आत्मिक उन्नति, ध्यान साधना तथा मानवीय मूल्यों के व्यापक प्रसार को समर्पित रहेगा। बसंत उत्सव के अंतर्गत सामूहिक ध्यान सत्र, आध्यात्मिक प्रवचन, साधकों के अनुभव साझा कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में साधक एवं अनुयायी सहभाग करेंगे, जिससे आश्रम परिसर आध्यात्मिक चेतना के विराट केंद्र के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। यह आयोजन आश्रम की पाँच दशकों की साधना, सेवा और सतत आध्यात्मिक जागरण की यात्रा का जीवंत प्रतीक होगा। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर को आकर्षक एवं सुसज्जित स्वरूप प्रदान किया जा रहा है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले साधकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आश्रम परिसर के भीतर ही ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मानकों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से बड़ी मात्रा में भोजन तैयार करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। समिति ने बताया कि बसंत उत्सव-2026 न केवल साधकों के लिए, बल्कि आम जनमानस के लिए भी ध्यान, शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल