-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकली, ‘कुटुंबकम 2026’ में कायस्थ समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभ पंजीकृत जिला मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ.गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट (पार्षद एंव निवर्तमान उपसभापति नगर निगम मुरादाबाद) के नेतृत्व में भैया जी के मंदिर कानून
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभ पंजीकृत जिला मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ.गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट (पार्षद एंव निवर्तमान उपसभापति नगर निगम मुरादाबाद) के नेतृत्व में भैया जी के मंदिर कानून गोयान से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया! शोभा यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ चित्रांश डॉक्टर ए पी शमशेरी जी, श्री संतोष सक्सेना जी,नगर विधायक श्री रितेश कुमार गुप्ता जी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री विपिन जोहरी जी एवं जिला अध्यक्ष डॉ गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर एवं फीता काट कर किया गया! इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर श्री अरुण कुमार जी सक्सेना जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं! शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में गणमान्य चित्रांश बंधु उपस्थित रहे, चित्रांश महिलाओं ने भी काफी संख्या में बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में भाग लिया! शोभायात्रा में सबसे आगे दो घोड़ों पर कायस्थ समाज के गौरव स्वामी विवेकानंद जी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी शोभायात्रा को सुशोभित कर रहे थे, इसके पीछे भगवान श्री गणेश जी की झांकी, इसके बाद राम दरबार,उसके बाद कायस्थ समाज में जन्म लेने वाले महान विभूतियों के प्रतिरूप जैसे -प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी, द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी, महान क्रांतिकारी सूफी अंबा प्रसाद भटनागर जी, सुप्रसिद्ध कवि , मुंशी प्रेमचंद,महादेवी वर्मा जी, सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक शांति भूषण भटनागर जी, इस्कॉन के संस्थापक श्री प्रभु पाद जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं! इसके बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूरे परिवार की झांकीं और अंत में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की प्रतिरूप की आकर्षक झांकी सम्मिलित रहीं! शोभायात्रा क़ानून गोयान ,गवर्नमेंट कॉलेज पानों का दरीबा ,मंडी चौक ,चौमुखा पुल, टाउन हॉल, बाजार गंज, गुरहट्टी चौक ,जैन मंदिर, एकता द्वार होते हुए चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जाकर संपन्न हुई! यहां पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की विशाल एवं मनमोहक प्रतिमा के सम्मुख भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की स्तुति एवं आरती की गयी ! शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया! कानून गोयान में पूर्व पार्षद योगेंद्र रस्तोगी द्वारा, मंडी चौक पर श्री अमित गुप्ता जी द्वारा, अताई मोहल्ले पर सर्राफा कमेटी द्वारा, बर्तन बाजार में श्री मनीष रस्तोगी जी द्वारा, टाउन हॉल चौक पर भाजपा मध्य नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार गंज में पार्षद पंकज यादव जी द्वारा, गुरहटटी चौक पर अंकित अग्रवाल जी द्वारा एकता द्वार पर श्री मुकेश यादव जी द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया! इसके पश्चात चित्र गुप्त कॉलेज के विशाल प्रांगण में कुटुंबकम कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर मुरादाबाद श्री विनोद अग्रवाल जी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका श्रीमती अल्पना रितेश गुप्ता जी, मन्नू बडेरा सरस्वती शिशु मंदिर मंगुपुरा के अध्यक्ष श्री रामबाबू भटनागर जी, एडीएम सिटी मुरादाबाद श्री अंकुर भटनागर जी, एडिशनल कमिश्नर सेकंड मुरादाबाद श्री नवीन श्रीवास्तव जी , बजरंग दल के पूर्व संयोजक श्री गौरव भटनागर, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री नवनीत शमशेरी "नब्बी भाई", भाजपा महानगर महामंत्री श्री शम्मी भटनागर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल करके किया गया ! सर्वप्रथम मातृशक्ति द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई! इसके बाद बच्चों द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया! विभिन्न क्षेत्रों नाम रोशन करने वाले का समाज के व्यक्तियों को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया! मेधावी छात्र-छात्राओं को कायस्थ मेधा रत्न से सम्मानित किया गया! कायस्थ चिकित्सकों को कायस्थ चिकित्सा रत्न से सम्मानित किया गया! समाज के वयोवृद्ध चित्रांश बंधुओ को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया! बीच-बीच में उपस्थित जन समूह के लिए लकी ड्रा निकल गए कुल मिलाकर 20 लकी ड्रा निकल गए जिससे 20 चित्रांशों को पुरस्कार प्राप्त हुए! बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम के अंत में बहुत ही सुंदर अंताक्षरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक टीम महिलाओं की औ र एक टीम पुरुषों की बनाई गई बहुत ही सुंदर और मनमोहक अंताक्षरी हुई वरिष्ठ चित्राशों ने भी इसमें प्रतिभाग किया, उपस्थित जन समूह में इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया! उपस्थित कायस्थ जनसैलाब को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय गायक महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट पार्षद व पूर्व उपसभापति, नगर निगम मुरादाबाद) ने सर्व प्रथम जय श्री चित्रगुप्त महाराज का जोरदार उद्घोष किया! आगे कहा मंच पर आसीन सभी सम्मानित मुख्य अतिथिगण, वरिष्ठ चित्रांश अभिभावकगण, मातृशक्ति, युवा साथियों और मुरादाबाद के कोने-कोने से पधारे मेरे प्यारे चित्रांश बंधुओं—आप सभी का मैं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला मुरादाबाद की ओर से हृदय की गहराइयों से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। आज कानून गोयान स्थित भैया जी के मंदिर से प्रारंभ होकर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज तक निकली भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की इस ऐतिहासिक शोभायात्रा और 'कुटुंबकम 2026' के इस भव्य प्रांगण में आपकी यह अपार उपस्थिति देखकर मेरा हृदय गर्व और आनंद से भर उठा है। आज आपने यह सिद्ध कर दिया है कि मुरादाबाद का कायस्थ समाज एकजुट है, संगठित है और अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति पूर्णतः समर्पित है। इसके लिए मैं आप सभी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ।
राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस
