-
☰
उत्तर प्रदेश: गोरा लोकनाथपुर के जंगल में चीते के दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर के जंगल में चीता दिखने से मचा हड़कंप, गांव में अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर के पास जंगल में चीता दिखाई देने की सूचना से मंगलवार को इलाके में हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर के जंगल में चीता दिखने से मचा हड़कंप, गांव में अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर के पास जंगल में चीता दिखाई देने की सूचना से मंगलवार को इलाके में हड़कंप मच गया। चीते के दिखने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के अनुसार सुबह कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने जंगल की ओर एक जंगली जानवर को घूमते हुए देखा, जो देखने में चीते जैसा प्रतीत हो रहा था. इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते गांव में चीते के दिखने की चर्चा फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल शुरू कर दी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वास्तव में वह जानवर चीता था या कोई अन्य जंगली जानवर इधर, चीते के दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है तथा लोगों को अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।