-
☰
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में चौहान समाज के नेता राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में दहशत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में मंगलवार को अलसुबह ही गोलियां तड़तड़ाईं हैं। हौसला बुलंद अपराधियों ने शहर के बरगदवा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर और चौहान समाज के प्रदेश स्तरीय नेता राजकुमार चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में मंगलवार को अलसुबह ही गोलियां तड़तड़ाईं हैं। हौसला बुलंद अपराधियों ने शहर के बरगदवा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर और चौहान समाज के प्रदेश स्तरीय नेता राजकुमार चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान (45) प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़े थे और सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय थे। वे चौहान समाज के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी थे। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे वे घर से टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वे घर से थोड़ी दूर स्थित एक बगीचे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली सीधे उनके सिर और सीने में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। परिजनों में कोहराम, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी आसपास के लोगों ने राजकुमार चौहान को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और समर्थकों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना पाकर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और अन्य पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुरानी रंजिश या व्यापारिक विवाद? पुलिस इस हत्याकांड को प्रॉपर्टी विवाद और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। चूंकि राजकुमार चौहान चौहान समाज के बड़े नेता थे, इसलिए पुलिस राजनीतिक पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्हें राजकुमार के आने-जाने के समय की सटीक जानकारी थी। जल्द खुलासे का दावा एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही शूटरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, शहर के बीचोबीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
वारदात को घर से महज 300 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। राजकुमार अगले विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी भी कर रहे थे। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आला अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि हमलावरों ने उन पर बाद में चाकू से भी हमला किया और उनके मरने का इंतजार भी करते रहे। बगीचे में घात लगाकर बैठे थे हमलावर