-
☰
उत्तर प्रदेश: साइबर हेल्प डेस्क टीम ने फ्रॉड से 10,000 रुपये वापस दिलाए, आमजनमानस में प्रशंसा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में थानों पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान “आपरेशन कवच” चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु ज
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में थानों पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान “आपरेशन कवच” चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल थानों पर बनी साइबर हेल्पडेस्क को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय व प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज कमलाकान्त त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना तरबगंज साइबर हेल्पडेस्क टीम के रिसपांडर कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए बबलू द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम की मदद से दिनांक 24.12.2025 को आवेदक विजय बहादुर तिवारी पुत्र स्व0 सियाराम तिवारी निवासी ग्राम बरसडा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा दर्ज की गयी शिकायत संख्या 33112250190173 में त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से तमाम जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर फ्राड की रकम 10,000 रुपये को होल्ड कराया गया था तथा धनराशि को पीडित के खाते में रिफंड कराने हेतु बैंक से पत्राचार किया गया । दिनांक 26.02.2026 को आवेदक विजय बहादुर तिवारी उपरोक्त के खाते में 10,000 रुपये वापस कराया गया । फ्राड की गयी धनराशि वापस मिलने पर आवेदक विजय बहादुर तिवारी उपरोक्त द्वारा मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज व गोण्डा पुलिस की भूरि भूरि प्रंसशा की गयी जिसकी आमजनमानस में प्रशंसा की जा रही है। इस दौरान साइबर हेल्पडेस्क टीम थाना तरबगंज के उ0नि0 अजय यादव (नोडल अधिकारी) व कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड- ‘ए’ - बबलू उपस्थित रहे।