-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खुली बिजली लाइन से जनहानि के बाद उठी सुरक्षा की मांग, एबीसी केबल लगाने के लिए डीएम से मिले मनोज गुप्ता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद शहर की मानसरोवर कॉलोनी में खुली विद्युत लाइन से संभावित दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद शहर की मानसरोवर कॉलोनी में खुली विद्युत लाइन से संभावित दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर भाजपा मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर संबंधित विद्युत लाइन को हटाकर उसकी जगह एबीसी (ABC) केबल लगवाने की मांग की है। मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि मानसरोवर कॉलोनी में मकान संख्या A/2-14 के बराबर से खुली एलटी विद्युत लाइन गुजर रही है। इस लाइन के कारण पहले ही एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। इसके बावजूद लाइन के चालू रहने से भविष्य में भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी अन्य व्यक्ति की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्थान पर करीब 200 मीटर लंबी एलटी विद्युत लाइन को तत्काल एबीसी केबल में परिवर्तित कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि खुली विद्युत लाइन की जगह सुरक्षित केबल लगाए जाने से स्थानीय निवासियों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सकेगा। इस पर जिलाधिकारी ने पूरी समस्या को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े इस मामले में जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े ऐसे मामलों को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाकर उनका निराकरण कराने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर
बिहार: नवादा में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर
