Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन मजनू के तहत दुधारा पुलिस की कार्रवाई, 19 लोग और 10 वाहन चिन्हित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 27/08/2026 05:55:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 27/08/2026 05:55:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीर नगर जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीर नगर जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को थाना दुधारा पुलिस ने “ऑपरेशन मजनू”*के तहत क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार यह अभियान पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर के आदेश और निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा के पर्यवेक्षण में चलाया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और अन्य संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की। अभियान के दौरान पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूमते और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 19 व्यक्तियों को चिन्हित किया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए 10 दोपहिया वाहनों को भी कार्रवाई की जद में लिया गया।

पुलिस ने सभी 19 व्यक्तियों और 10 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना, शोहदों और मनचलों पर अंकुश लगाना तथा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।  संतकबीर नगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।