Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन को लेकर पयागपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shivam Jaiswal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 27/08/2026 05:05:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Shivam Jaiswal ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 27/08/2026 05:05:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पयागपुर बहराइच भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही नगर पंचायत पयागपुर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पयागपुर बहराइच भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही नगर पंचायत पयागपुर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व को लेकर पयागपुर, भूपगंज और कोटबाजार की मुख्य बाजारों में राखी और मिठाई की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं। रक्षाबंधन को लेकर दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की राखियां मंगाई हैं। बाजार में साधारण राखियों से लेकर आकर्षक डिजाइन और आधुनिक रंग-रूप वाली राखियां उपलब्ध हैं। व्यापारियों के मुताबिक, बाजार में करीब एक रुपये से लेकर 100 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इससे हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखी खरीद पा रहे हैं। राखी की दुकानों पर खासकर बहनों और युवतियों की भीड़ देखने को मिल रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए पसंदीदा राखी चुनने में काफी उत्साह दिखा रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां भी दुकानों पर उपलब्ध हैं, जिन्हें बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं।

 

रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार करा रहे हैं। कई लोग राखी के साथ मिठाई और भाई-बहन के लिए उपहार भी खरीदते नजर आ रहे हैं। बाजारों में बढ़ी रौनक से स्थानीय व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दुकानदारों का कहना है कि पर्व के नजदीक आने के साथ राखियों और मिठाइयों की बिक्री में और तेजी आने की संभावना है। कुल मिलाकर रक्षाबंधन से पहले पयागपुर के बाजारों में त्योहार का उत्साह साफ नजर आ रहा है। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें और खरीदारी के लिए उमड़ती भीड़ पर्व की खुशियों को और बढ़ा रही है।