-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में चार दिन से आग की घटनाएं, झोपड़ियां-लकड़ी जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने बड़ा हादसा टाला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार आग लगने की घटनाओं से ग्रामीण चिंतित हैं। इन घटनाओं के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल ही में, गांव कुल्छा खुर्द में आग लगने से ओमप्रकाश शर्मा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार आग लगने की घटनाओं से ग्रामीण चिंतित हैं। इन घटनाओं के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल ही में, गांव कुल्छा खुर्द में आग लगने से ओमप्रकाश शर्मा, रामनिवास शर्मा और मथुरा प्रसाद की झोपड़ी, लकड़ी के ढेर, बिटौरे और कूड़े के ढेर जलकर राख हो गए आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कार्यवाहक प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अशोक यादव, विष्णु सिंह, विपिन कुमार और तीरंध्वज ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया इस आगजनी में झोपड़ी, लकड़ी और घरेलू सामान को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही आग लगने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं,उन्होंने प्रशासन से इन घटनाओं की गहन जांच करने, उचित कार्रवाई करने और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या स्थिति की तत्काल सूचना देने की अपील की है।
बिहार: एटीएम में कार्ड फंसा कर ठगी, खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
बिहार: गैस की किल्लत से शादी में संकट, सिलेंडर महंगा पड़ा तो कोयले के चूल्हे का सहारा
उत्तर प्रदेश: दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व जनसुनवाई पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: काले कंबल वाले बाबा” के इलाज के दावे से बढ़ी भीड़, रोग निवारण शिविर चर्चा में
उत्तर प्रदेश: यूपी जनगणना 2027, 22 मई से 20 जून तक घरों की गिनती, 7–21 मई ऑनलाइन स्व-गणना
राजस्थान: हत्या के प्रयास में 8 साल से फरार वारंटी नीमच से हुआ गिरफ्तार
