Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: क्रूज जॉब दिलाने के नाम पर ठगी: नोएडा में 6 आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 10/03/2026 03:08:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 10/03/2026 03:08:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने के फर्जी विज्ञापन चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 मोबाइल फोन

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने के फर्जी विज्ञापन चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि बरामद। कार्यवाही का विवरण- दिनांक 10.03.2025 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने का “WE ARE HIRING” नामक पेड एड (विज्ञापन) चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त (महिला/पुरुष) 1. सरीम खान पुत्र नफीस अहमद 2. शोएब खान पुत्र नजररुद्दीन 3. रितिका पुत्री राजीव गुप्ता 4. मन्तसा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद 5. फातिमा पुत्री गुलाम गोस सिद्दकी 6. खुशी उर्फ खुशबू पुत्री शकूर खां को एंथूरियम बिजनेस पार्क सेक्टर 73 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि बरामद।
                          
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-पूछताछ के दौरान अभियुक्त सरीम खान व शोएब खान द्वारा बताया गया कि वे M/S RECRUITE SERVICE कम्पनी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “WE ARE HIRING” के पेड एड चलाकर इच्छुक लोगों से फॉर्म भरवाते और उनकी डिटेल्स लेकर देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 40,000–60,000 रुपये वसूलते थे। इसके बाद फर्जी जोइनिंग लेटर ईमेल के माध्यम से भेजकर धोखाधड़ी करते थे। इस काम के लिए उन्होंने एंथूरियम बिजनेस पार्क, सेक्टर-73, नोएडा में एक ऑफिस किराए पर लिया था, जहां उनके अन्य साथी भी मौजूद रहते थे।  गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1- सरीम खान पुत्र नफीस अहमद निवासी मोहल्ला इन्द्रानगर, गढ़मुक्तेश्वर वर्तमान पता मेट्रो स्टेशन 59 के पास, मामूरा, थाना फेस-03, गौतमबुद्धनगर, उम्र 25 वर्ष, शिक्षा B.Com।

2- शोएब खान पुत्र नजररुद्दीन निवासी ग्राम शकूरपुर, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद वर्तमान पता गली नं. 02, मामूरा, थाना फेस-03, गौतमबुद्धनगर, उम्र 25 वर्ष, शिक्षा 12वीं।
3- रितिका पुत्री राजीव गुप्ता निवासी गली नं. 2, ग्राम ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष शिक्षा 10वीं।
4- मन्तसा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद निवासी श्याम नगर, थाना नौचंदी, मेरठ वर्तमान पता सरफाबाद, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष, शिक्षा MBA।
5- फातिमा पुत्री गुलाम गोस सिद्दकी निवासी शाहीन बाग, थाना शाहीन बाग, दिल्ली, उम्र लगभग 19 वर्ष, शिक्षा 12वीं।
6- खुशी उर्फ खुशबू पुत्री शकूर खां निवासी छजारसी, सेक्टर-63, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष, शिक्षा BBA। पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 75/2026 धारा 61(2),318(4) BNS, 66(D) IT एक्ट, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।   बरामदगी का विवरण- 1- 07 मोबाइल फोन2- 01 लैपटॉप 3- 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस,  4- 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि
 

Related News

उत्तर प्रदेश: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासौड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश:  प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अवैध कलोनियां ध्वस्त

उत्तर प्रदेश: संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तर प्रदेश:  फर्जी मुकदमों से परेशान लोकतंत्र सेनानी ने CM से लगाई गुहार, परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर  कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटकर मारने का आरोप, 5 अज्ञात पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले 30 प्रस्तावों को मंजूरी, बस सेवा, ओला-उबर नियम और संपत्ति घोषणा अनिवार्य


Featured News