-
☰
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा के निर्देश पर जोन के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 383 लोगों को खुलेआम शराब पीते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस की सख्ती से शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया और कई स्थानों पर लोग मौके से भागते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
अभियान के दौरान भारी पुलिस बल के साथ थानाध्यक्षों ने प्रमुख बाजारों, पार्कों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल