Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 22/05/2026 05:21:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: sanavvr ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 22/05/2026 05:21:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देवबंद से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देवबंद से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विद्युत निगम देवबंद के उपखंड अधिकारी (SDO) के कार्यालय पर एंटी करप्शन की टीम ने औचक छापा मारा। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी (SDO) दिनेश कुमार मौर्य को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDO के साथ-साथ इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद साकिर को भी टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता उपभोक्ता देवबंद थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। यहाँ एक आटा चक्की के कनेक्शन को पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

 गिरफ्तारी के तुरंत बाद हड़कंप के बीच एंटी करप्शन की टीम दोनों आरोपियों (SDO दिनेश मौर्य और ऑपरेटर मोहम्मद साकिर) को अपने साथ लेकर सीधा गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही विद्युत विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

देवबंद से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विद्युत निगम देवबंद के उपखंड अधिकारी (SDO) के कार्यालय पर एंटी करप्शन की टीम ने औचक छापा मारा। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी (SDO) दिनेश कुमार मौर्य को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDO के साथ-साथ इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद साकिर को भी टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता उपभोक्ता देवबंद थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। यहाँ एक आटा चक्की के कनेक्शन को पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद हड़कंप के बीच एंटी करप्शन की टीम दोनों आरोपियों (SDO दिनेश मौर्य और ऑपरेटर मोहम्मद साकिर) को अपने साथ लेकर सीधा गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है।