-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जल संकट के बीच कार वॉशिंग सेंटरों पर कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में बढ़ते जल संकट और पानी की बर्बादी को लेकर सामाजिक संस्था “स्वास्थ्य सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट” ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर शहर में संचालित हो रहे वाटर वॉशिंग सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में बढ़ते जल संकट और पानी की बर्बादी को लेकर सामाजिक संस्था “स्वास्थ्य सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट” ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर शहर में संचालित हो रहे वाटर वॉशिंग सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में जहां आम जनता को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं शहर में बड़ी संख्या में चल रहे कार वॉशिंग सेंटर प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि एक वाहन की धुलाई में लगभग 150 से 300 लीटर तक पानी खर्च होता है और शहर में सैकड़ों सेंटर प्रतिदिन लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा रहे हैं। संस्था ने इसे जल संरक्षण, पर्यावरण हित और भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि— शहर के सभी कार वॉशिंग सेंटरों की जांच कराई जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई की जाए। पानी बचाने के लिए रीसाइक्लिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाए। आम जनता को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। इस दौरान संस्था के कई पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए संस्था ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
