-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देवबंद से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देवबंद से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विद्युत निगम देवबंद के उपखंड अधिकारी (SDO) के कार्यालय पर एंटी करप्शन की टीम ने औचक छापा मारा। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी (SDO) दिनेश कुमार मौर्य को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDO के साथ-साथ इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद साकिर को भी टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता उपभोक्ता देवबंद थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। यहाँ एक आटा चक्की के कनेक्शन को पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद हड़कंप के बीच एंटी करप्शन की टीम दोनों आरोपियों (SDO दिनेश मौर्य और ऑपरेटर मोहम्मद साकिर) को अपने साथ लेकर सीधा गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही विद्युत विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। देवबंद से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विद्युत निगम देवबंद के उपखंड अधिकारी (SDO) के कार्यालय पर एंटी करप्शन की टीम ने औचक छापा मारा। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी (SDO) दिनेश कुमार मौर्य को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDO के साथ-साथ इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद साकिर को भी टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता उपभोक्ता देवबंद थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। यहाँ एक आटा चक्की के कनेक्शन को पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद हड़कंप के बीच एंटी करप्शन की टीम दोनों आरोपियों (SDO दिनेश मौर्य और ऑपरेटर मोहम्मद साकिर) को अपने साथ लेकर सीधा गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
