-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पोस्टर फाड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में बीडीसी चुनाव की तैयारियों के बीच एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में बीडीसी चुनाव की तैयारियों के बीच एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चुनावी पोस्टर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बीडीसी चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर चल रहा था। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा लगाए गए चुनावी पोस्टर फाड़ दिए गए। जब अशोक तिवारी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि अशोक तिवारी को बचाने पहुंचे प्रियांशू पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामकोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आफताब और इसामुद्दीन उर्फ कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और दाब भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं इस घटना ने पंचायत चुनाव से पहले गांवों में बढ़ती हिंसा और तनाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
