-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीपीआरओ का फूटा गुस्सा, जल जीवन मिशन की बदहाली पर लगाई फटकार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के विकासखंड छानबे अंतर्गत कोलाही गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) संतोष श्रीवास्तव ने गांव में जल जीवन मिशन की बदहाल व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के विकासखंड छानबे अंतर्गत कोलाही गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) संतोष श्रीवास्तव ने गांव में जल जीवन मिशन की बदहाल व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया। ग्रामीणों की शिकायतों और मौके पर मिली अव्यवस्थाओं को देखकर डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। डीपीआरओ ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद गांव में पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है, जो बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ब्लॉक स्तर पर बैठक कर 15 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया था, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। इस पर उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पानी, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। डीपीआरओ ने ब्लॉक कंट्रोल रूम का नंबर गांव के सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण सीधे शिकायत दर्ज करा सकें। निरीक्षण में कई सफाईकर्मी बिना निर्धारित ड्रेस के पाए गए, जिस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि अगली बार नियमों का पालन न होने पर कार्रवाई तय होगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रामपाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश सिंह, ग्राम प्रधान सरिता यादव, संतोष तिवारी, विनोद यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
