-
☰
No image found.
राजस्थान: अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, डम्पर चालक हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: श्री रोशन मीना (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) वृत्ताधिकारी, वृत्त नागौर के निकटतम सुपरविजन में श्री सुरेश कॅस्वा नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर नागौर मय टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक डम्पर के चालक को राजकार्य में बाधा पहुंचाकर, लोगों को जान से मारने के प्रयास करने के प्रकरण में एक डम्पर जब्त कर आरोपी रामगोपाल को गिरफ्तार किया गया।
विस्तार
राजस्थान: श्री रोशन मीना (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) वृत्ताधिकारी, वृत्त नागौर के निकटतम सुपरविजन में श्री सुरेश कॅस्वा नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर नागौर मय टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक डम्पर के चालक को राजकार्य में बाधा पहुंचाकर, लोगों को जान से मारने के प्रयास करने के प्रकरण में एक डम्पर जब्त कर आरोपी रामगोपाल को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 20.05.2026 का डम्पर नम्बर RJ21GG9393 के चालक रामगोपाल ने अपने डम्पर को खतरनाक तरीके से चलाकर वाहन चालकों एवं वाहनों को कुचलने का प्रयास कर बजरी से गोगेलाव डैम के पास खाली करके, लेकर भाग गया। जिसे थानाधिकारी सदर नागौर मय टीम द्वारा नागौर से धन्नारी कला जिला जोधपुर तक अन्य थानों की पुलिस व जनता के सहयोग से बमुश्किल घेराबन्दी करके चालक मय डम्पर को दस्तयाब कर थाना लाये। इस दौरान एक बिना नम्बरी कैम्पर चालक ने पुलिस की गाड़ी के आगे पीछे चलाकर टक्कर मारने का प्रयास कर राजकार्य में बाधा पहंचाई तथा एक व्यक्ति जो डम्पर से रूकवाने हेतु डम्पर पर चढा था, जिसको जान से मारने की नियत से डम्पर चलाकर चलते डम्पर से गिराने की कोशिश जिससे अवैध भरे बजरी के डम्पर व चालक को गिरफ्तार किया गया । वगैरा रिपोर्ट धारा 221,132,109 (1),3 (5) बी.एन.एस. 2023 में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। कैम्पर, कैम्पर चालक एवं अन्य साथियों की तलाश जारी है।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
