Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 26/09/2026 03:37:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 26/09/2026 03:37:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर तेज आंधी और बारिश के बीच शनिवार को दुधारा थाना क्षेत्र के पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग पर हादसा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर तेज आंधी और बारिश के बीच शनिवार को दुधारा थाना क्षेत्र के पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग पर हादसा हो गया। गैस भरवाकर बाइक से घर लौट रहे एक व्यक्ति के ऊपर अचानक सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज हवा के बीच पेड़ अचानक उखड़कर बाइक सवार के ऊपर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने पेड़ हटाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटवाकर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक बांसखोर थाना क्षेत्र के रुधौली का रहने वाला बताया जा रहा है। वह सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य विवरणों की पुष्टि कर रही है। हादसे की खबर घर पहुंचने के बाद परिजनों में मातम छा गया। लगातार आंधी-बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।