-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम ठगी का ₹23,500 वापस कराया, पीड़िता ने जताया आभार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगी: मीरजापुर पुलिस ने ₹23,500 कराए वापस, पीड़िता ने जताया आभार मीरजापुर।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगी: मीरजापुर पुलिस ने ₹23,500 कराए वापस, पीड़िता ने जताया आभार मीरजापुर। ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी के मामलों के बीच मीरजापुर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक पीड़िता की ठगी गई धनराशि का बड़ा हिस्सा वापस कराने में सफलता हासिल की है। यह कदम न केवल पीड़िता के लिए राहत भरा साबित हुआ, बल्कि साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता का भी उदाहरण बना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को सोनी यादव (पत्नी सुनील कुमार यादव), निवासी छोटा सखौरा, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर ने वर्क फ्रॉम होम के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। इसी दौरान अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे ₹50,000 की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होते ही पीड़िता ने तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई (शिकायत संख्या: 33111250165053)। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कछवां साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ₹23,500 की धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी। खाते में पैसा वापस मिलने पर पीड़िता ने मीरजापुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए साइबर सेल टीम की सराहना की। पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता के तहत ठगी से बचने के उपाय भी बताए और अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष कोतवाली शहर एवं महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या
गुजरात: 1360 टन वज़न वाला बुलेट ट्रेन गर्डर सिर्फ 3.5 घंटे में सफलतापूर्वक हुआ स्थापित
उत्तर प्रदेश: पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए चार बदमाश , दो घायल, चोरी का सामान बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम अविनाश सिंह का औचक निरीक्षण, सरकारी कार्यालय में लापरवाही पर फटकार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ जाने वाली छह गुमशुदा लड़कियां बस्ती से सुरक्षित की गई बरामद
मध्य प्रदेश: मेहुल जैन सीएसएस परीक्षा में टॉप 50 में हुए शामिल, बने सेक्शन ऑफिसर
